कुनकुरी - पड़ोसी ने दबंगई से शासकीय जमीन पर बना वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता को किया बंद, ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल – तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार

पड़ोसी ने दबंगई से शासकीय जमीन पर बना वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता को किया बंद, ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल – तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार

*कुनकुरी* - कुनकुरी से बड़ी खबर है जहां तहसील क्षेत्र में एक दबंग पड़ोसी ने शासकीय जमीन पर बनी वर्षों पुरानी सार्वजनिक मार्ग को दीवाल उठाकर बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। इस मामले में पीड़िता मंजरी वर्मा ने तहसीलदार को लिखित आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। 

आइए जानते हैं पूरा मामला।

कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम गड़ाकाटा में जमीन और रास्ते को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। यहां की निवासी मंजरी वर्मा, पति नरेंद्र कुमार वर्मा ने तहसीलदार कुनकुरी को 06 फरवरी 2024 को आवेदन सौंपकर बताया कि उनके पड़ोसी *प्रकाश टोप्पो*, निवासी गड़ाकाटा ने उनकी जमीन के सामने आने- जाने की सरकारी जमीन पर बने वर्षों पुरानी सार्वजनिक मार्ग को अवैध रूप से कब्जा कर दीवाल खड़ी कर दी है।

मंजरी वर्मा का कहना है कि उनकी जमीन ग्राम गड़ाकाटा, प.ह.नं. 24, तहसील कुनकुरी, जिला जशपुर में खसरा नंबर 189/1/ख, 189/1/ग, 189/1/क में कुल रकबा 0.098 हेक्टेयर है। इसी जमीन से लगे खसरा नंबर 188/1 से होकर गांव के लोग चार पीढ़ियों से आना-जाना करते आ रहे हैं। यह रास्ता सार्वजनिक उपयोग का है और सरकारी जमीन पर बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि यहां "मेरी जमीन है और काम के सिलसिले में मुझे बाहर ही रहना पड़ता है। जब मैं बाहर गई थी, उसी दौरान पड़ोसी ने मेरे आने-जाने वाले शासकीय रास्ते को कब्जा कर दीवाल उठाकर बंद कर दिया। अब मेरे घर तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं बचा है। खेत और घर का काम भी ठप हो गया है।"

स्थानीय निवासी सावित्री बाई ने कहा :-"यह रास्ता हमारी चौथी पीढ़ियों से बना हुआ है। पूरा गांव इसी रास्ते से आता-जाता है। अब दीवाल खड़ी कर देने से हम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, खेत में काम करने वाले सभी परेशान हैं।"_  

आपको यह भी बताते चलें कि आवेदन के अनुसार मंजरी वर्मा ने पहले गांव के सरपंच और पंचायत सचिव को भी मौखिक शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार कुनकुरी को लिखित आवेदन देकर मांग की है कि अवैध रूप से बंद किए गए रास्ते को तुरंत खुलवाया जाए और दबंग पड़ोसी प्रकाश टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई की जाए।  

पीड़िता ने आवेदन के साथ B-1 और अन्य जरूरी दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। उनका आरोप है कि पड़ोसी ने जानबूझकर उनके हक का रास्ता बंद कर दिया है, जिससे उन्हें और अन्य ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  

ग्रामीणों और पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर शासकीय जमीन पर से अवैध कब्जा हटाकर वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को पुनः खोला जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।  

बहरहाल इस मामले की वर्षों पहले ही इसकी लिखित शिकायत तहसीलदार को दी गई है और अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की लंबित शिकायत को कितनी जल्दी संज्ञान लेता है। साथ ही ग्रामीणों को उनका हक का रास्ता वापस दिला पाएगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है?

Post a Comment

Previous Post Next Post