DEEPAK VERMA 05/06/2026
हरियाली का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर कुनकुरी बैडमिंटन संघ ने किया वृक्षारोपण
हरियाली की ओर बढ़े कदम: विश्व पर्यावरण दिवस पर खिलाड़ियों और अधिकारियों ने लगाए पौधे
कुनकुरी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुनकुरी बैडमिंटन संघ द्वारा इंडोर स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कुनकुरी के एसडीएम नंद जी पांडे एवं जिला कोषालय अधिकारी बिलासपुर बसंत गुलेरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में सीए बिनीत जिंदल, महेश त्रिपाठी, सुधीर सिन्हा, विकास जिंदल, सीए ऋषभ जैन, अनुज यादव, अनुरंजन टोप्पो, अनिमानंद एक्का एवं इग्नेशियस एक्का सहित संघ के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सहभागिता निभाई।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए समाज को हरित और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को जन आंदोलन का रूप देना रहा।