"प्यार, धोखा और मौत! कुनकुरी थाना के वायरलेस टॉवर में चढ़कर युवती ने की आत्महत्या, चर्चित मामले का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार"

दीपक वर्मा - जशपुर 

"प्यार, धोखा और मौत! कुनकुरी थाना के वायरलेस टॉवर में चढ़कर युवती ने की आत्महत्या, चर्चित मामले का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार"

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर में चढ़कर एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने चर्चित मामले में, पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में एडिशनल एसपी राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में कुनकुरी एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव की टीम लगातार प्रयासरत थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। 
जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल 26 मई की रात धुमाडांड निवासी 22 वर्षीय मृतिका नीलिमा लकड़ा ने कुनकुरी थाना परिसर स्थित पुलिस वायरलेस टावर पर चढ़कर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली और कई लोगों से पूछताछ की।
इस दौरान जांच में पता चला कि घटना से एक दिन पहले युवती दुलदुला क्षेत्र के बागगुड़ी निवासी रविशंकर राम के साथ में थी। 

पुलिस के मुताबिक, रविशंकर राम कुनकुरी बस स्टैंड से उसे बाईक में बैठाकर अपने घर तरफ ले जाकर रखा था, उसी दौरान युवती से कहा था कि वह शादीशुदा है, दो बच्चों का पिता है और केवल टाइमपास के लिए उससे मोबाइल पर बात करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुआ था, उसी समय युवती ने उसे आत्महत्या करने की बात कही थी। वहीं आरोपी ने कहा था कि तुम आत्महत्या भी कर लो मैं तुम्हें नहीं रखूंगा। बाद में आरोपी रविचंद्र राम ने उसे अपने साथ बाईक से लाकर कुनकुरी के महागिरजाघर चौक के पास छोड़कर चला गया। इस दौरान मृतका युवती नीलिमा लकड़ा ने मानसिक रूप से तंग आकर भोर में करीब 5 से 6 बजे के बीच थाना परिसर में स्थित वायरलेस टॉवर में चढ़कर फांसी लगा ली थी।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने आरोपी रविशंकर राम के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कर लिया। साथ ही मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

यह कार्यवाही सायबर सेल की मदद से हुई जांच के आधार पर की गई है। वहीं पुलिस आरोपी रविचंद्र राम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई ईश्वर वारले,  प्र.आर. ढलेश्वर यादव, रामानुज पांडे, छवि पैंकरा, अजय श्रीवास्तव लाला, राजकुमार यादव, नंदलाल यादव की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post