दीपक वर्मा - जशपुर
लोकेशन - कांसाबेल
07/02/2026
जशपुर में साल की अवैध कटाई पर वन विभाग का बड़ा ऐक्शन, सर्च वारंट में पकड़ा गया अवैध चिरान, वन अपराध दर्ज, BDC निराला टोप्पो निवासी बहमा के यहां छापामार कार्रवाई,
जशपुर जिले से बड़ी खबर है…
वन माफियाओं पर वन विभाग का करारा प्रहार।
आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को बीट साजापानी RF 1072 क्षेत्र में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग द्वारा विधिवत सर्च वारंट की कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत सदस्य निराला टोप्पो के यहां छापामार कार्यवाही की गई। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई, जहां से साल प्रजाति के अवैध रूप से कटे चिरान बरामद किए गए।
जांच में स्पष्ट हुआ कि बरामद चिरान वन अधिनियम के तहत अवैध वन उपज की श्रेणी में आते हैं। वहीं मौके पर ही नियमानुसार जप्ती पंचनामा तैयार कर चिरानों को जप्त किया गया और वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्रवाई की गई।
यह पूरी कार्रवाई सहायक वन संरक्षक (ACF) चन्द्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न की गई।
वन विभाग का साफ संदेश है—
वन संपदा से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं अवैध कटाई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बहरहाल वन माफियाओं पर वन विभाग द्वारा लगातार शिकंजा कसता जा रहा है, और वन संरक्षण को लेकर वन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है।
जशपुर जिले से दीपक वर्मा की रिपोर्ट