जशपुर में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, सप्ताह भर पुराने विवाद का खूनी अंत। सिंगीबहार में पिता-पुत्र के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, अस्पताल में उपचार के दौरान पिता ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी।

जशपुर में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, सप्ताह भर पुराने विवाद का खूनी अंत। सिंगीबहार में पिता-पुत्र के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, अस्पताल में उपचार के दौरान पिता ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी।

जशपुर जिले के ग्राम सिंगीबहार के सुखबासुटोली में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 55 वर्षीय कृष्णा सिंह की मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे सूरज सिंह उर्फ पंडरू पर अपने ही पिता की हत्या का आरोप है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर कृष्णा सिंह और उनके बेटे सूरज सिंह उर्फ पंडरू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान कृष्णा सिंह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी।
परिजन घायल कृष्णा सिंह को तत्काल उपचार के लिए कुनकुरी शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा 

ग्रामीणों के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच विवाद कोई नया मामला नहीं था। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले भी कृष्णा सिंह का पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदार सरयू के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया था। माना जा रहा है कि उसी विवाद की पृष्ठभूमि में यह घटना हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा भी अस्पताल में पिता के शव के पास मौजूद है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विवेचना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post