अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू सोनी ने दी शुभकामनाएं, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू सोनी ने दी शुभकामनाएं, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार
जशपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाजसेवी नेहरू सोनी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित और सफल जीवन का आधार बताया।

योग दिवस के अवसर पर नेहरू सोनी ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम जीवनशैली और आध्यात्मिक परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसकी जड़ें हजारों वर्षों पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों की गहन साधना में निहित हैं। आत्म-संयम, संतुलन और चित्त की एकाग्रता से प्रारंभ हुआ यह अभ्यास आज पूरे विश्व में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

नेहरू सोनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता का उल्लेख करते हुए कहा कि हसीन और सुरम्य वादियों, प्रकृति की गोद में बसे जशपुरांचल में कल-कल बहती नदियों के तट पर मॉर्निंग वॉक के बाद योगाभ्यास करना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है। 
यहां की स्वच्छ आबोहवा, हरियाली और शांत वातावरण मन, शरीर और आत्मा को नई ऊर्जा प्रदान करते कहा है।

"शहर में तो बारूदों का मौसम है,
आओ जशपुर चलें, यहां अमरूदों का मौसम है।"

यह पंक्तियां जशपुर की प्राकृतिक खूबसूरती, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण को दर्शाती हैं। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

अंत में नेहरू सोनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी नागरिकों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post