दुलदुला तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी नेहरू सोनी सड़क दुर्घटना में घायल,
भिंजपुर के पास स्कूटी फिसलने से हुई घटना, उपचार जारी, हालत सामान्य।
जशपुर / दुलदुला। दुलदुला तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी नेहरू सोनी सोमवार, 22 जून 2026 की शाम करीब 7:52 बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार भिंजपुर के पास दुलदुला मार्ग पर उनकी स्कूटी मिट्टी में फिसल गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े।
दुर्घटना में नेहरू सोनी के दोनों हाथों एवं दोनों पैरों में चोटें आई हैं।
घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया है।