ब्रेकिंग जशपुर: ईब नदी में मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान के लिए कुनकुरी पुलिस ने मदद करने की अपील की।

ब्रेकिंग जशपुर: ईब नदी में मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, अज्ञात शव की पहचान के लिए कुनकुरी पुलिस ने लोगों से की मदद करने की अपील।

कुनकुरी - जशपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कुनकुरी थाना इलाके के फरसाकानी ईब नदी में एक सड़ी गली अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम फरसाकानी नवाटोली में ईब नदी में बहकर आया एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में गुम इंसान एवं मर्ग प्रकरणों से शव का मिलान किया जा रहा है।


कुनकुरी पुलिस ने की अपील:

इस दौरान कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके क्षेत्र से कोई व्यक्ति इस उम्र के आसपास हाल ही में लापता हुआ है, या उक्त व्यक्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हो, तो तत्काल संबंधित थाना/चौकी या पुलिस को सूचना दें।

बहरहाल इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post