जशपुर खाद्य शाखा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक करण सिंह सेंगर का निधन, कर्मचारी जगत में शोक की लहर।
जशपुर। जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) जशपुर में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक श्री करण सिंह सेंगर का 14 जुलाई 2026 को उनके गृह जिला रीवा (मध्य प्रदेश) में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जशपुर जिले के कर्मचारी जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
श्री सेंगर अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मृदुभाषी स्वभाव और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। खाद्य शाखा में कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने अपने सरल एवं सहयोगी व्यवहार से अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच विशेष पहचान बनाई थी।
उनके निधन पर नेहरू सोनी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी वे जिला कार्यालय जाते थे, तब श्री सेंगर आत्मीयता से मिलते थे और हर संभव सहयोग करते थे। उनका आकस्मिक निधन कर्मचारी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री सेंगर के निधन पर अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।