कुनकुरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की 23 करोड़ की सौगात, छठ घाट सहित कई विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,

16/11/2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मैया की पूजा - अर्चना कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


कुनकुरी - छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचे। जहां दोनों ने विधि - विधान से छठी मैया की पूजा - अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं, कुनकुरी के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगभग 23 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। 
इन विकास कार्यों से कुनकुरी में धार्मिक, सांस्कृतिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।


मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए गए प्रमुख विकास कार्यों में छठ तालाब विकास कार्य के लिए 5 करोड़ 17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य का कार्यादेश जारी हो चुका है और आगामी एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इसके अलावा छठ तालाब रेजुविनेशन कार्य के लिए 6 करोड़ 89 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी निविदा जारी हो चुकी है।


वहीँ कुनकुरी में मल्टीपरपज हॉल सह सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस कार्य की निविदा खोली जा चुकी है। साथ ही छठ तालाब से बांद्रा खसरा नाला तक सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान बजट में शामिल किया गया है।


इन विकास कार्यों के पूरा होने से कुनकुरी के छठ घाट का स्वरूप निखरेगा। साथ ही तालाब के पुनर्जीवन, सांस्कृतिक भवन और सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की उपस्थिति तथा विकास कार्यों के भूमिपूजन से कुनकुरी क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post