ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांसाबेल में कांग्रेस का हल्लाबोल! पद से हटाने की मांग, पुतला दहन कर जताया विरोध।


मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांसाबेल ने ब्लॉक स्तर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

कांसाबेल (जशपुर)। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांसाबेल ने ब्लॉक स्तर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा का संकल्प

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा आवश्यक है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी अपना विरोध दर्ज करा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

           प्रमुख रूप से उपस्थित रहे 

विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार, कोषाध्यक्ष अंकित गोयल, विजय यादव, ललित जैन, रणवीर सिंह भाटिया, मयंक शर्मा, महिंद्र यादव, सहदेव सिदार, अजित साय, गोविंद पारीक, लीलापत यादव, टिंकू बंसल, हर्ष विजय खाखा, रिमिश तिर्की, महमूद अली, अमित एक्का, दिनेश राय, सचिन तिर्की, विनय चौहान, सजीव एक्का, तंत्युष कुजूर, बरथोलोईस खाखा, अजय तिग्गा, अशोक कुमार, सरोजनी एक्का, संगीता एक्का, जशमोहन कुजूर, रविन्द्र कुमार चौहान, ख्रीस्तरानी लकड़ा, कलाम खान और रितेश केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post