*धान तस्करों पर जशपुर प्रशासन का ताबड़तोड़ वार, सीमावर्ती राज्यों से आ रहे 04 वाहन जब्त*

दीपक वर्मा - कुनकुरी 
कुनकुरी/दुलदुला 
28/01/2026

*धान तस्करों पर जशपुर प्रशासन का ताबड़तोड़ वार, सीमावर्ती राज्यों से आ रहे 04 वाहन जब्त*

*कुनकुरी/दुलदुला* - जिले में अवैध धान तस्करी के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के सख्त निर्देश पर राजस्व अमला और पुलिस की संयुक्त टीमें दिन-रात कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
इसी कड़ी में बीती रात कुनकुरी तहसीलदार प्रमोद पटेल एवं दुलदुला तहसीलदार राहुल कौशिक के नेतृत्व में सीमावर्ती राज्य ओडिशा और झारखंड से धान लेकर आ रहे एक ट्रक और तीन पिकअप वाहनों को पकड़ा गया।


कार्रवाई के बाद ट्रक को दुलदुला थाना और तीनों पिकअप वाहनों को कुनकुरी थाना परिसर में खड़ा कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
जिले में अवैध धान तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

इस दौरान नव पदस्थ थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि राजस्व के द्वारा यह कार्यवाही की गई है, पकड़े गए ट्रक में 600 बोरी धान लोड है।

कलेक्टर रोहित व्यास के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें रोजाना धान से लदे पिकअप और बड़े ट्रकों को पकड़ रही हैं। हालात यह हैं कि जिले के लगभग सभी थानों में जब्त धान से भरे वाहन खड़े नजर आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से जारी है, जो अब केवल तीन दिन और शेष है।

समर्थन मूल्य और बोनस मिलाकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर मिलने के कारण बिचौलिये दूसरे राज्यों से धान लाकर खपाने की कोशिश कर रहे हैं।

बीते वर्षों में हुए धान घोटालों से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार नियमों को और अधिक सख्त कर दिया है। सख्ती का नतीजा यह है कि धान तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन लगातार उनके मंसूबों पर पानी फेर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post