पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, दुलदुला में मोबाइल अस्पताल का लोकार्पण*

पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, दुलदुला में मोबाइल अस्पताल का लोकार्पण

byDeepak Verma-
0
दीपक वर्मा - कुनकुरी 
लोकेशन - दुलदुला 
28/01/2026

*पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, दुलदुला में मोबाइल अस्पताल का लोकार्पण*

*दुलदुला*- पीएम जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान में दुलदुला विकासखंड को बड़ी स्वास्थ्य सौगात मिली है।

 वनवासी एवं दूरस्थ अंचलों के लिए मोबाइल अस्पताल का लोकार्पण किया गया, जिससे अब गांव-गांव तक सीधी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकेंगी।


लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा नेता अमन शर्मा और जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


प्रभारी बीएमओ मानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मोबाइल अस्पताल से दुलदुला विकासखंड की 30 ग्राम पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


मोबाइल अस्पताल में डॉक्टर, नर्स के साथ-साथ मिनी पैथोलैब की सुविधा उपलब्ध है, जहां बीपी, शुगर, थायराइड और खून सहित कई आवश्यक जांचें की जाएंगी।


इसके अलावा मरीजों को मुफ्त में उच्च गुणवत्ता की दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल अस्पताल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अस्पताल परिसर में मरीजों को फल वितरण कर उनका हालचाल भी जाना गया।


यह मोबाइल अस्पताल वनांचल क्षेत्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे समय पर इलाज संभव हो सकेगा और लोगों को दूर शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा।


इस अवसर पर दुलदुला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामीण हुए शामिल।
Previous Post Next Post