दीपक वर्मा - कुनकुरी, जशपुर
देवरी (जामटोली) में 10 से 14 फरवरी तक श्रीमद् भागवत एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन
जशपुर - जिला जशपुर के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरी (जामटोली) में वर्ष 2026 में श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीराम कथा का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ होगी।
आयोजक समिति के अनुसार, विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक व सांस्कृतिक वातावरण में कथा का आयोजन किया जा रहा है। सभी श्रद्धालु भक्तों से परिवार सहित अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
कथा कार्यक्रम विवरण:
श्रीमद् भागवत कथा: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
श्रीराम कथा: शाम 7 बजे से 10 बजे तक
श्रीमद् भागवत कथा प्रसंग (10–14 फरवरी):
10 फरवरी: कलश यात्रा एवं प्रारंभ
11 फरवरी: परीक्षित जन्म, कपिल अवतार
12 फरवरी: सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र
13 फरवरी: समुद्र मंथन, वामन जन्मोत्सव, श्रीराम-कृष्ण जन्म
14 फरवरी: बाल लीला, गोवर्धन पूजा, महारास, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र
श्रीराम कथा प्रसंग:
10 फरवरी: गो महिमा एवं नाम महिमा
11 फरवरी: शबरी प्रसंग
12 फरवरी: हनुमान चरित्र
13 फरवरी: विभीषण शरणागति
14 फरवरी: राम राज्य
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती गोमती साय, विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन को सफल बनाने हेतु पुरुष समिति एवं महिला समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।