*कुनकुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा का कार्यालय रातों रात गायब, बैठे कार्यालय के सामने, कर रहे अपना काम*

दीपक वर्मा - जशपुर 
लोकेशन - कुनकुरी 
13/02/2026

*कुनकुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा का कार्यालय रातों रात गायब, बैठे कार्यालय के सामने, कर रहे अपना काम*

*कुनकुरी*- कुनकुरी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा नगर पंचायत कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर काम कर रहे।


मामले में दीपक केरकेट्टा नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने सीएमओ पर आरोप लगाया है, कि उनके ऑफिस को रातों-रात खाली करा दिया गया है और राजस्व शाखा बना दिया गया है।

कुनकुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने बताया कि उसके कार्यालय को देर रात अचानक खाली करा दिया गया। सुबह जब उपाध्यक्ष अपने दफ्तर पहुंचे तो वहां कुर्सी-टेबल से लेकर जरूरी दस्तावेज तक कुछ भी मौजूद नहीं था।

उपाध्यक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई नगर पंचायत के सीएमओ राजेंद्र पात्रे द्वारा कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इस संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।
दीपक केरकेट्टा ने इसे बेहद अपमान जनक बताया है।”

उन्होंने यह भी बताया कि बीते कल एक करोड़ का शिलान्यास किया गया है जिसमें शिलान्यास पत्थर में उनका नाम भी नहीं है, जबकि यह काम उसी के वार्ड में होना है, जिसकी जानकारी नहीं देने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया है।

इस दौरान सीएमओ राजेंद्र पात्रे ने कहा कि उनके लिपिक कर्मचारियों के बैठने की जगह नहीं थी। उनका आवेदन आया था। इसलिए उन्होंने उनके बैठने की व्यवस्था की है।

अब सवाल उठ रहा है —
क्या नाम न लिखे जाने की नाराजगी का परिणाम यह कार्रवाई है?

या इसके पीछे कोई और प्रशासनिक कारण है?

बड़ा सवाल ये है कि 
बिना सूचना उपाध्यक्ष का कार्यालय कैसे खाली कराया गया?

क्या यह प्रशासनिक निर्णय था या राजनीतिक टकराव?

क्या नगर पंचायत में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है?

कुनकुरी की राजनीति में इस घटनाक्रम से हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।
Previous Post Next Post