भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर में संगठन विस्तार, राजा आलम बने जिला उपाध्यक्ष, मनव्वर आज़ाद को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
दीपक वर्मा - कुनकुरी / जशपुर
राजा आलम जिला उपाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा
कुनकुरी - भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला कार्यकारिणी के विस्तार के तहत राजा आलम को जिला उपाध्यक्ष एवं मनव्वर आज़ाद को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
मनव्वर आजाद जिला महामंत्री अल्प संख्यक मोर्चा
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर के जिला अध्यक्ष मो. हदीस अंसारी के द्वारा की गई। संगठन नेतृत्व ने दोनों पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने राजा आलम और मनव्वर आज़ाद को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर जिले में संगठनात्मक मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
राजा आलम एवं मनव्वर आज़ाद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और सशक्त बनाने में जुटेंगे।