दीपक वर्मा - जशपुर
लोकेशन - लावाकेरा उड़ीसा बॉर्डर
26/02/2026
ब्रेकिंग न्यूज - जशपुर
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, जशपुर में एक आरोपी के साथ कार में लोड लाखों का गांजा जब्त
*जशपुर/लावाकेरा*
जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।
अंतर्राज्यीय पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान लवाकेरा अंतर्राज्यीय जांच नाका पर बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने एक कार से लाखों रुपए कीमत का गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संबलपुर से कार में गांजा लोड कर बिहार की ओर जा रहा था।
इसी दौरान लवाकेरा में पुलिस द्वारा की जा रही सघन रूटिंग चेकिंग के दौरान वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और गांजा जब्त कर लिया।
प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गांजा सप्लाई का पूरा रूट क्या है।
जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
इस मामले में ASI राम जी साय पैंकरा के साथ प्रकाश नारायण बाजपई, अजय लकड़ा, आर अमित त्रिपाठी, आर. धीरेन्द्र मधुकर., आर.. सागर नायक, महिला मंजू यादव.. एवं SK डमरूधर यादव की अहम भूमिका रही।