दीपक वर्मा - जशपुर
लोकेशन - कुनकुरी
26/02/2026
कुनकुरी - मंगल भवन में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने सुनीं जनसमस्याएं
कुनकुरी - आज कुनकुरी के मंगल भवन में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सुशीला साय रहीं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, बीडीसी गायत्री देवी बैगा (हार्राडांड), बीएमओ डॉ. किरांति कुजूर (दोढ़ीदांड) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मेलन में सरपंच कलिस्ता, मंजू भगत (जयकारी), कुंवारी भगत (बेमटाटोली), जार्ज लकड़ा (जामचुंवा), सरिता अंगीरा (बनकोंबो), संगीता पैंकरा (गिनाबहार), जेम्स कुजूर (कलीबा), सुमन नाग (गोरिया) समेत कई पंचायतों के सरपंचों की सहभागिता रही।
मंच पर अतिथियों के हाथों शॉल एवं श्रीफल भेंट कर मितानिन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले सरपंचों, मितानिनों, एएनएम एवं सीएचओ का सम्मान किया गया।
सम्मेलन के दौरान ग्रामीणों एवं मितानिनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया।
मुख्य अतिथि सुशीला साय ने सभी आवेदनों के हर स्तर पर निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नाम दिए गए सभी आवेदन उन तक पहुंचाए जाएंगे। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें “स्वास्थ्य की देवी” बताया।
कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक समन्वयक गंगा दीदी एवं जयंती दीदी द्वारा किया गया। सम्मेलन के अंत में संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।