दीपक वर्मा - जशपुर
लोकेशन - कुनकुरी / सलियाटोली मिनी स्टेडियम
29/03/2026
*कुनकुरी में सज रहा भक्ति का विशाल दरबार, सलियाटोली मिनी स्टेडियम में 02 से 08 अप्रैल तक गूंजेगी स्वामी चिन्मयानंद बापू की राम कथा*
*एंकर*- कुनकुरी नगर के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में आगामी 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक सात दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में परम आदरणीय पूज्य स्वामी चिन्मयानंद बापू जी अपने मुखारविंद से भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराएंगे।
आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने लगा है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन प्रमुख श्री राजीव नंदे जी ने बताया कि इस सात दिवसीय राम कथा की शुरुआत में विसर्जन तालाब से जल उठाकर कथा स्थल सलियाटोली तक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, वहीं धर्म, संस्कृति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक प्रसंगों का श्रवण करेंगे। कार्यक्रम स्थल सलियाटोली मिनी स्टेडियम को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
इस विशाल धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजन प्रमुख श्री राजीव नंदे, कलेक्टर रोहित व्यास जशपुर, एसडीएम नंद जी पांडे, एस.एस.पी. डॉक्टर लाल उमेद सिंह द्वारा कुनकुरी के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में आवश्यक बैठक किया गया। जहां कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बता दें कि इस राम कथा के आयोजन में 17 मार्च को श्रीमति कौशल्या विष्णु देव साय के हाथों भूमि पूजन किया जा चुका है।
भूमि पूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय 17 मार्च
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी नागरिक और आयोजन समिति के सदस्य एवं पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें, ताकि कुनकुरी में आयोजित होने वाली यह श्रीराम कथा पूरे क्षेत्र के लिए भक्ति और आध्यात्मिकता का केंद्र बन सके।