कुनकुरी में महावीर जयंती पर भव्य रैली, श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा

कुनकुरी में महावीर जयंती पर भव्य रैली, श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा

कुनकुरी / 30/03/2026

भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर में जैन समुदाय द्वारा भव्य रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। आकर्षक झांकियों से सजी रथ यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान महावीर की प्रतिमा को सुंदर रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के उपदेशों—अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह—का संदेश दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा रैली का स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा की गई।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि भगवान महावीर का जीवन हमें शांति, सहिष्णुता और करुणा का मार्ग दिखाता है।


इस दौरान पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।
Previous Post Next Post