कुनकुरी थाना प्रभारी का सराहनीय कदम: बच्चों को चॉकलेट बांट कर उनका उत्साह बढ़ाया,,

दीपक वर्मा - संपादक 

कुनकुरी थाना प्रभारी का सराहनीय कदम: बच्चों को चॉकलेट बांट कर उनका उत्साह बढ़ाया,,

कुनकुरी में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने पेट्रोलिंग के दौरान बच्चों के बीच पहुंचकर चॉकलेट बांट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

थाना प्रभारी ने बच्चों से पढ़ाई, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाने की बात कही तथा उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास और अपनापन बढ़ता है।

आपको यह भी बताते चलें कि कुनकुरी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से अब तक कोई अपराधीक मामला नहीं आया, वहीं होली का पर्व शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post