दीपक वर्मा - संपादक
कुंजारा जंगल में लगी आग, सूचना मिलते ही तत्काल कुनकुरी पुलिस – टीम मौके पर, आग बुझाने में जुटे पुलिसकर्मी 🔥
कुनकुरी। कुंजारा जंगल में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही मामले की सूचना कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव को मिली, उन्होंने बिना देर किए अपनी पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई है, ताकि आग आसपास के क्षेत्र में न फैल सके।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टलने की उम्मीद जताई जा रही है।