*नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 1 युवक की मौके पर मौत, तीन घायल*



 जशपुर -/- नारायणपुर थाना क्षेत्र के रनपुर–सरबकबम्बो मार्ग पर दोन्द्रोघाट के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने के कारण घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही नारायण पुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post