बुकिंग बिना सिलेंडर डिलीवर! कुनकुरी में गैस पर बड़ा सवाल—न पैसा दिया, न सिलेंडर मिला, फिर किसे मिला कनेक्शन?”

बुकिंग बिना सिलेंडर डिलीवर! कुनकुरी में इंडेन गैस पर बड़ा सवाल—न पैसा दिया, न सिलेंडर मिला, फिर किसे मिला कनेक्शन?”


कुनकुरी | उपभोक्ता की शिकायत से मचा हड़कंप

कुनकुरी के निवासी जेलेंद्र टोप्पो ने गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि 5 मार्च की शाम उन्होंने बुकिंग नंबर पर कॉल कर गैस सिलेंडर बुक किया, जिस पर उन्हें DAC नंबर 309048 प्राप्त हुआ, जिसे आमतौर पर ओटीपी के रूप में समझा जाता है।

पीड़ित के अनुसार, अगले दिन जब वे गैस स्टोर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि फिलहाल गैस उपलब्ध नहीं है। तीसरे दिन फिर जाने पर एजेंसी ने नया DAC नंबर लाने की बात कही, लेकिन इंडेन कंपनी की ओर से उन्हें नया DAC नंबर नहीं मिला।

मामला तब और संदिग्ध हो गया जब 7 मार्च की सुबह 5:28 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि ₹1002 का इनवॉइस जनरेट हो चुका है। इसके बाद 12 मार्च को एक और मैसेज आया, जिसमें गैस सिलेंडर डिलीवर होने की पुष्टि की गई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उपभोक्ता को ना तो सिलेंडर मिला और ना ही उन्होंने कोई भुगतान किया,  

आखिर सिस्टम में डिलीवरी कैसे दर्ज हो गई? 
सिलेंडर किसे दिया गया और उसका भुगतान किसने किया?

उपभोक्ता ने की जांच की मांग

जेलेंद्र टोप्पो ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यह न केवल उनके साथ धोखाधड़ी है, बल्कि अन्य उपभोक्ताओं के साथ भी ऐसी गड़बड़ी हो सकती है।

प्रशासन और गैस कंपनी की भूमिका पर सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और गैस एजेंसी व संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
Previous Post Next Post