ब्रेकिंग न्यूज - जशपुर
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां आधी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया…
खारीझरिया स्थित श्रीनदी पुल पर रोलिंग रॉड से लदा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया…
हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है…
ट्रेलर के पलटने से पुल की रेलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है…
फिलहाल राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई है, वाहन चालक सुरक्षित हैं,,
कुनकुरी से उड़ीसा जाने वाली स्टेट हाईवे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया…
Sdm नंद जी पांडे, SDOP विनोद कुमार मंडावी मौके पर
हादसे के बाद से इलाके में लंबा जाम लग गया…
जिससे आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,,
Sdm नंद जी पांडे कुनकुरी एवं Sdop विनोद कुमार मंडावी कुनकुरी सहित पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर हाइड्रा जेसीबी लगाकर ट्रेलर को हटाने और यातायात बहाल कराने में जुटे हुए हैं।
जशपुर से दीपक वर्मा की रिपोर्ट