दिल्ली कूच की तैयारी तेज: टीचर फेडरेशन जशपुर की बैठक में जुटे पदाधिकारी

दिल्ली कूच की तैयारी तेज: टीचर फेडरेशन जशपुर की बैठक में जुटे पदाधिकारी

 कुनकुरी 

टीचर फेडरेशन ऑफ जशपुर के जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कुनकुरी स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली जाने की तैयारी पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष ने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से शिक्षकों को संगठित कर आंदोलन को मजबूत बनाएं।

इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखी और सभी ने एक स्वर में दिल्ली कूच को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, एकता और अधिकारों की लड़ाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिले से भारी संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 

इस बैठक मे विकास खंड संयोजक द्वय  भुवनेश्वर सूर्यवंशी,  दीपक  मार्टिन बड़ा ,  एवम, मनोज अम्बष्ट, सरश्वती जगत, रेणु प्रधान ,लोकेश षड़ंगी, लखन भारद्वाज, चंद्र प्रकाश कुमार, दिव्य माधुरी केरकेट्टा , अपोलिना बेक, विजय सिदार,रत्नेश देवता, रामकुंवर साय, ललेश्वर राम, अन्य शिक्षक भी उपस्थित हुए|
Previous Post Next Post