जशपुर/दुलदुला - आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईंट भट्टे में काम करने आए एक व्यक्ति की मौत और एक घायल, इलाज जारी

दीपक वर्मा - जशपुर 
लोकेशन - दुलदुला 
21/03/2026


जशपुर/दुलदुला - आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईंट भट्टे में काम करने आए एक व्यक्ति की मौत और एक घायल, इलाज जारी

जशपुर जिले के दुलदुला थाना इलाके से बड़ी खबर है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक घायल जिसका उपचार जारी है।

घटना के बारे में दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम को करीब 5:00 बजे तरुण के ईंट भट्ठे में काम करने आये सनउ राम 51 वर्षीय अपने परिवार के साथ घर मे था। तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सनउ राम की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही बगल के दूसरे घर में भी बिजली के कड़कने से एक महिला जिसका नाम रेखा 25 वर्ष घायल हो गई थी, लेकिन इलाज के दौरान स्वस्थ है खतरे से बाहर है। 

उन्होंने बताया कि मृतक सनऊ राम शक्ति जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र ग्राम डोमा का रहने वाला है, 04 दिन पहले ही वो अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में मजदूरी करने आया था और वहीं ईंट भट्टे के घर में रह रहा था। फिलहाल जांच के अनुसार मर्ग कायम कर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post