कुंजारा पंचायत में बिना जीएसटी फर्जी बिल का मामला, गूंजा विधानसभा तक, बीडीसी पति और सरपंच पति पर सरकारी राशिआहरण का आरोप


"कुंजारा पंचायत में बिना जीएसटी फर्जी बिल का मामला,, 
गूंजा विधानसभा तक, बीडीसी पति और सरपंच पति पर सरकारी राशि आहरण का आरोप”

कुनकुरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा में फर्जी बिल के जरिए सरकारी राशि आहरण का मामला अब छत्तीसगढ़ विधानसभा तक पहुंच गया है। 

इस संबंध में विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना दी गई है, जिसमें पंचायत के कार्यों में अनियमितता और फर्जी बिलों के माध्यम से राशि निकालने का आरोप लगाया गया है।

विधानसभा को दी गई सूचना में बताया गया है कि ग्राम पंचायत कुंजारा में बीडीसी पति एवं सरपंच पति द्वारा बिना जीएसटी नंबर के फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि आहरित किए जाने की शिकायत ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से की है। 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिन बिलों के आधार पर भुगतान किया गया, वे न तो स्टॉक पंजी में दर्ज हैं और न ही अन्य रजिस्टरों में उनका उल्लेख किया गया है, इसके बावजूद संबंधित बिलों का भुगतान कर दिया गया, जो कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम और वित्तीय नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। 

इसके साथ - साथ ग्राम पंचायत में किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। 

इसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है। 

बहरहाल अब देखना होगा इस मामले में प्रशासन क्या कुछ कार्यवाही करेगा या फिर मामले को शांत कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post