दीपक वर्मा - कुनकुरी
*कुनकुरी - नंदी धाम शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन,*
श्री सुखदेव साव के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न*
*कुनकुरी*- कुनकुरी के प्रसिद्ध नंदी धाम शिव मंदिर प्रांगण टांगरबहरी में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम कुनकुरी के एक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक श्री सुकदेव साव जी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत 108 भक्तों द्वारा 24 घंटे तक अखंड कीर्तन एवं महामंत्र “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” का निरंतर उच्चारण किया गया। इस पावन आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत 07 मार्च को कलश यात्रा एवं स्थापना के साथ हुई, जिसके बाद पूजा-अर्चना और महामंत्र नाम का उच्चारण किया गया।
वहीं 08 मार्च को प्रातः नंदी संगम में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया। इसके बाद अखंड कीर्तन का समापन, पूर्णाहुति, आचार्य द्वारा प्रवचन और 51 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुई, साथ ही भाजपा नेता उपेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष जशपुर एवं आसपास के गांवों और कुनकुरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कुनकुरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री पवन कुमार गुप्ता एवं उनके परिवार द्वारा किया गया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।