दीपक वर्मा - संपादक
03/03/2026
कुनकुरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, अहाता संचालक गिरफ्तार
कुनकुरी। होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुनकुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अहाता संचालक को अंग्रेजी शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुख्ता सूचना के आधार पर सरकारी शराब दुकान के सामने संचालित अहाता (चखना दुकान) में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान संचालक शुभम जायसवाल (32 वर्ष), पिता दीपक जायसवाल, निवासी बगीचा, को ग्राहकों को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। लाल उम्मेद सिंह (डीआईजी व एसएसपी) के निर्देशन में कुनकुरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान जारी है।
पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।