दीपक वर्मा - संपादक
03/03/2026
बागबहार न्यायालय प्रांगण में हर्षोल्लास से मना रंगों का महापर्व होली
बागबहार। रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पावन पर्व होली बागबहार न्यायालय प्रांगण में बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर न्यायालय, परियोजना कार्यालय एवं पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मिलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
होली उत्सव में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री करण सिंह राठिया की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों, दस्तावेज लेखकों एवं अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर रंगों की खुशबू और खुशियों की रौनक से सराबोर नजर आया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव श्री नेहरू सोनी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कामना की कि जैसे रंगों का गुलाल सबको एक रंग में रंग देता है, वैसे ही यह पर्व आपसी एकता और सद्भाव को और मजबूत करे।
तहसील प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक श्री दुर्बादल प्रधान, श्री नेहरू सोनी, श्री आकाश चौहान, श्री सुरेंद्र चौहान, श्री दुलार साय, श्री राजेंद्र पैंकरा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
होली के इस आयोजन ने कार्यालयीन वातावरण को पारिवारिक रंग में रंगते हुए आपसी सौहार्द और सामंजस्य का सुंदर संदेश दिया।