कोरवाबहरी हाईस्कूल ने किया कमाल: 10वीं में 100% रिजल्ट, 21 फर्स्ट डिवीजन से लहराई सफलता की पताका”

कोरवाबहरी हाईस्कूल ने किया कमाल: 10वीं में 100% रिजल्ट, 21 फर्स्ट डिवीजन से लहराई सफलता की पताका”

कुनकुरी/कोरवाबहरी। शासकीय हाईस्कूल कोरवाबहरी ने इस वर्ष कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है, जहां कुल 24 विद्यार्थियों में से सभी 24 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, सफल विद्यार्थियों में 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 03 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की। इस उत्कृष्ट परिणाम ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की सफलता पर मिठाई वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्राचार्या श्रीमती भगत ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Previous Post Next Post