“कुनकुरी में पंप चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर आरोपी गिरफ्तार – कई वारदातों का खुलासा”

कुनकुरी में पंप चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर आरोपी गिरफ्तार – कई वारदातों का खुलासा”

कुनकुरी, जशपुर | 29 अप्रैल 2026

कुनकुरी थाना क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हेमंत यादव उर्फ बुतुल (30 वर्ष), निवासी पंडरीपानी पहाड़मुड़ा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय था।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 84/2026 एवं 85/2026 के तहत धारा 305(a), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया।

इस दौरान पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से सबमर्सिबल पंप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी रात के समय सुनसान इलाकों और संस्थानों को निशाना बनाकर पंप निकालता था और बाद में उसे अन्य स्थानों पर बेचने की फिराक में रहता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान 02 समरसिबल पम्प बरामद कर लिया है, साथ ही यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसके आदतन अपराधी होने की पुष्टि होती है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जशपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास हो रही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

इस प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक राकेश सिंह के साथ ASI ईश्वर वारले, प्रधान आरक्षक रामानुजम पाण्डे, छविकांत पैंकरा, ढलेश्वर यादव, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, आरक्षक राजकुमार गुप्ता, आरक्षक अनूप तिर्की, अजय श्रीवास्तव (लाला) सहित अन्य पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
Previous Post Next Post