मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 519 कृषि सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ, बगीचा के रेंगले में कार्यक्रम सम्पन्न

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 519 कृषि सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ, बगीचा के रेंगले में कार्यक्रम सम्पन्न

जशपुर, 15 अप्रैल 2026:
प्रदेश में किसानों को मजबूत आर्थिक आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर में नवगठित 519 कृषि शाखा सहकारी समितियों का शुभारंभ किया।

इसी कड़ी में जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा अंतर्गत रेंगले में नव स्थापित प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति के शुभारंभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सम्माननीय मुकेश शर्मा, पद्मश्री जागेश्वर यादव, प्रदेश सहसंयोजक किसान मोर्चा कृषि प्रकल्प छत्तीसगढ़ सम्माननीय केशव प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर प्रसाद, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुंवर राम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मुक्ता यादव सहित क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे किसानों को सहकारी व्यवस्था के माध्यम से खाद, बीज एवं अन्य कृषि संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां किसानों में नई उम्मीद और उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post