भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का स्वच्छता अभियान: बस स्टैंड में झाड़ू, अस्पताल में फल वितरण



भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का स्वच्छता अभियान: बस स्टैंड में झाड़ू, अस्पताल में फल वितरण 

कुनकुरी | 12 अप्रैल 2026
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन द्वारा कुनकुरी में सेवा और स्वच्छता को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुनकुरी बस स्टैंड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम (झाड़ू अभियान) चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

इसके साथ ही कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस पहल ने मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव को भी उजागर किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर जिला के प्रभारी डॉ. विक्रम बबरा, जिला अध्यक्ष हदिस अंसारी, कुनकुरी शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला महामंत्री मनव्वर आज़ाद, जिला उपाध्यक्ष नमन जैन, जिला उपाध्यक्ष राजा आलम, कुनकुरी मंडल अध्यक्ष जुनैद अहमद, प्रकाश जैन, अन्युल हक, शंकर यादव, जुबेर आलम, सोहैब हाशमी, ताहिर अली, भोला एवं तबरेज़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम सेवा, स्वच्छता और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post