आज निःशुल्क महिला रोग परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगी सेवाएं
कुनकुरी। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आज 13 अप्रैल 2026 को नगर में निःशुल्क महिला रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सेठी (MBBS, MD), शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सुंदरगढ़ द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया जाएगा।
यह शिविर आज 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक राहुल मेडिकल एंड जनरल स्टोर में आयोजित होगा। शिविर के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।