गौ-सम्मान आह्वान अभियान: कुनकुरी में ज्ञापन सौंपने उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे बड़ी संख्या में मौजूद

गौ-सम्मान आह्वान अभियान: कुनकुरी में ज्ञापन सौंपने उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे बड़ी संख्या में मौजूद


कुनकुरी में गौ-रक्षा एवं गौ-वंश संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत आज क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री के नाम संबंधित तहसीलदार प्रमोद पटेल को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के आयोग के अध्यक्ष शंभू नाथ चक्रवर्ती, गौ सेवा आयोग के जिला सदस्य विष्णु सोनी, तथा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राम सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री ईश्वर चंद अग्रवाल, श्री इंद्र कुमार हेडा, केवल अग्रवाल, मुनेश्वर केशर, मनीष हेडा, अशोक चौहान, दीपक गुप्ता, बिहारी नायक, तरुण मिश्रा, राकेश साहू, अज्जू जैन, श्याम सुंदर बंग, राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अभय चौहान, शिवा चौहान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने देशभर में गोवंश की सुरक्षा, संवर्धन एवं संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। उपस्थित नागरिकों ने सरकार से अपील की है कि गोवंश की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जाएं और उन्हें जमीनी स्तर पर लागू किया जाए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।
Previous Post Next Post