कुनकुरी - घर में घुसकर लूट और हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार – दो फरार

दीपक वर्मा - कुनकुरी 

कुनकुरी - घर में घुसकर लूट और हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार – दो फरार

*कुनकुरी* - कुनकुरी से बड़ी खबर है, जहां कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर लूटपाट और हत्या के प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। 
कुनकुरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी किया राम यादव (60 वर्ष), निवासी ग्राम खारीझरिया ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने घर में सो रहा था। तभी उसे बहू के कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उसने एक युवक को कमरे से भागते देखा, जिसका पीछा किया गया, लेकिन बाहर खड़े उसके दो साथी के साथ वह मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी जबरन घर में घुसा, अलमारी खोलने लगा और विरोध करने पर तकिए से उसका मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की। 
इसके बाद आरोपी नगदी 2 लाख 10 हजार रुपये, एक रियलमी कंपनी का मोबाइल और चांदी का पायल लूटकर फरार हो गए।

इस दौरान मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने अपराध क्रमांक 79/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर, आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम गठित कर, कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रितेश प्रताप उर्फ लक्की सिंह (23 वर्ष), निवासी डुगडुगिया को हिरासत में ले लिया।

वहीं मामले के बारे में पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर लूट की रकम में से 18 हजार रुपये नगद, एक मोबाईल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (HF डिलक्स) बरामद की गई।

आरोपी को 26 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। साथ ही मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के साथ आरोपी की पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही में ASI ईश्वर वारले, प्रoआर रामानुजम पाण्डेय, प्र०आर० छविकांत पैंकरा, आरo गणेश यादव, आरक्षक राजकुमार यादव, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, आरक्षक नंदलाल यादव एवं अजय श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post