कुनकुरी में गूंजेगी रामकथा, आज 3:00 बजे शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, करेंगे श्रीराम कथा का रसपान

 कुनकुरी - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 3:00 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे, जहां वे स्वामी चिन्मयानंद बापू के द्वारा सलियाटोली मिनी स्टेडियम में चल रहे भव्य राम कथा आयोजन में शामिल होंगे। 





मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।


वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।




बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री राम कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कुनकुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Previous Post Next Post