मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 05 अप्रैल (रविवार) को कुनकुरी में,, श्री चिन्मयानंद जी बापू द्वारा श्री राम कथा का करेंगे रसपान,,

दीपक वर्मा - कुनकुरी 
लोकेशन - कुनकुरी सलियाटोली मिनी स्टेडियम 

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कुनकुरी दौरा, रामकथा में होंगे शामिल—पुलिस प्रशासन अलर्ट*

जशपुर/कुनकुरी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 05 अप्रैल (रविवार) को जशपुर जिले के कुनकुरी प्रवास पर रहेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर में रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02:20 बजे कुनकुरी हेलीपेड पहुंचेंगे।

वहीं कुनकुरी आगमन के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे,

इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे सलियाटोली मिनी स्टेडियम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर, स्वामी चिन्मयानंद जी बापू द्वारा प्रभु श्री रामकथा का रसपान करेंगे। 

आपको यह भी बताते चलें कि 05 अप्रैल 03: 30 बजे राज्यपाल रेमन डेका भी कुनकुरी के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में आयोजित श्री राम कथा में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री पुनः हेलीपेड पहुंचकर शाम 4:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है, पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां हो चुकी है।
Previous Post Next Post