जशपुर जिले के कुनकुरी में हेलमेट जागरूकता रैली 8 मई को, पुलिस व प्रशासन ने लोगों से भागीदारी की अपील की!

जशपुर में हेलमेट जागरूकता रैली 8 मई को, पुलिस व प्रशासन ने लोगों से भागीदारी की अपील की

कुनकुरी, जशपुर।
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जशपुर जिले के कुनकुरी में 8 मई 2026 को हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

जिला प्रशासन एवं जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। 

कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों और लगातार हो रहे मौतों को रोका जा सके, यह रैली आदर्श पुलिस थाना कुनकुरी से सुबह 7:00 बजे प्रारंभ होगी।

वहीं कुनकुरी SDOP विनोद कुमार मंडावी ने लोगों से अपील-की ,, कि “हेलमेट पहनें – सुरक्षित रहें, परिवार को खुश रखें”। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जन-जागरूकता अभियान से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post