ATM पर नकाबपोश का धावा, 5 लाख पर नजर… लेकिन नाकाम रहा चोर, पंजाब नेशनल बैंक ATM में चोरी की कोशिश, CCTV में कैद पूरी वारदात

दीपक वर्मा - जशपुर 

ATM पर नकाबपोश का धावा, 5 लाख पर नजर… लेकिन नाकाम रहा चोर, पंजाब नेशनल बैंक ATM में चोरी की कोशिश, CCTV में कैद पूरी वारदात

*जशपुर/पत्थलगांव*- जशपुर जिले के पत्थलगांव में जशपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ATM को निशाना बनाकर चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात नकाबपोश चोर ने देर रात ATM मशीन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका।

डिप्टी मैनेजर ने बताया कि आरोपी ने पहले CCTV कैमरे पर स्प्रे कर पहचान छुपाने की कोशिश की और फिर मशीन को तोड़ने में जुट गया। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद वह ATM को नुकसान नहीं पहुंचा पाया। 
ATM में करीब 5 लाख रुपये नकद मौजूद थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

चोरी में असफल होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post