भाजपा का मंडल स्तर पर संगठन विस्तार अभियान तेज, कुनकुरी के कल्याण आश्रम में हुई अहम बैठक
कुनकुरी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संगठन को बूथ और ग्राम स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में कुनकुरी शहर मंडल द्वारा कल्याण आश्रम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में सभी मंडलों में अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित की जानी है। इसी तारतम्य में कुनकुरी शहर मंडल की यह बैठक आयोजित की गई है, जिसमें संगठन विस्तार और सरकार की उपलब्धियों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति से अवगत कराया गया और आमजन तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मंडल प्रभारी कपिल देव साय, जिला उपाध्यक्ष डीडीसी अनिता सिंह, सुदबल राम यादव, मुनेश्वर केशर, महामंत्री बसंत यादव, पार्षद शिवा चौहान सहित जनपद सदस्य एवं पार्षद गण मौजूद रहे।