कुनकुरी में भाजपा का विजय उत्सव: आतिशबाजी, अबीर-गुलाल और रैली के साथ गूंजा शहर

कुनकुरी में भाजपा का विजय उत्सव: आतिशबाजी, अबीर-गुलाल और रैली के साथ गूंजा शहर

कुनकुरी। पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत की खुशी में कुनकुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से विजय उत्सव मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस जश्न में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी का वितरण भी किया गया, जिसने पूरे आयोजन को खास रंग दे दिया और लोगों में उत्साह और बढ़ा।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से एक भव्य रैली निकाली, जो तपकरा रोड से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची और वहां से बाजार डांड़ तक गई। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा शहर देशभक्ति और उत्साह के माहौल में सराबोर हो गया।

इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और नेतृत्व की सफलता बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा नेता अमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, शिवा चौहान, बॉबी ताम्रकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान कुनकुरी शहर में उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post