दीपक वर्मा - कुनकुरी
27/06/2026
*ईदउलजुहा पर्व को लेकर कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव द्वारा थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक संपन्न*
कुनकुरी। आगामी ईदउलजुहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कुनकुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम नंद जी पांडे, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी तथा सीएमओ बुनकर उपस्थित रहे। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अन्य समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक के दौरान एसडीएम नंद जी पांडे ने ईदउलजुहा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
वहीं एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
इस बैठक कार्यक्रम में खालिद सिद्दीकी, विष्णु नारायण जोशी, अमन शर्मा, राजकुमार सिंह, संतोष चौधरी, रकीब खान, ताहिर अली, मिंटू सहित मुस्लिम समुदाय के सदस्यगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।