जशपुर में तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, एक की हालत गंभीर, 03 घायल

दीपक वर्मा - जशपुर  
26/06/2026

जशपुर में तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, एक की हालत गंभीर, 03 घायल 

जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गोरिया गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय वाहन में करीब चार लोग सवार थे। 
घटना गोरिया गांव में करीब 03 बजे की बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग देव माटी चरखापारा पत्थलगांव से कुनकुरी विकासखंड के भंडरी गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे।

घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि 112 वाहन एवं 108 वाहन भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए रवाना कर दिया गया है। 

वहीं सूचना मिलते ही गोरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post