कुनकुरी में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस पार्टी, LPG और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर किया जमकर विरोध प्रदर्शन

कुनकुरी में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस पार्टी, LPG और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर किया जमकर विरोध प्रदर्शन

कुनकुरी में महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आम जनता की परेशानी को उठाया। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। 
इस दौरान सभी ने एक स्वर में महंगाई कम करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

मुख्य मांगें:

LPG सिलेंडर की कीमतों में कमी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग
बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण।

प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर काबू नहीं पाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में रॉबर्ट एक्का ब्लॉक उपाध्यक्ष, वाल्टर कुजूर, ताहिर अली, सरवर अली, दीपक केरकेट्टा उपाध्यक्ष, एम डी इरफान, मोनू अग्रवाल मंडल अध्यक्ष, अविनाश खलखो, अयूब खान, अरशद हुसैन, अंजना मिंज, एजेम टोप्पो सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्तागण एवं भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post