जशपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे छ.ग. प्रदेश किसान कांग्रेस, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दीपक वर्मा - जशपुर 
12/06/2026

जशपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे छ.ग. प्रदेश किसान कांग्रेस, 9 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

जशपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से तहसीलदार को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। जहां जिला किसान कांग्रेस के प्रभारी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश के छोटे एवं सीमांत किसानों की बदहाली, खाद-बीज संकट, डीजल की उपलब्धता, कृषि बिजली दरों में वृद्धि, धान की लंबित राशि तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के लंबित अनुदान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

ज्ञापन के अनुसार कि खरीफ सीजन के दौरान किसान खाद, बीज और डीजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए परेशान हैं। सोसायटियों में खाद वितरण की वर्तमान व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए, किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रमुख मांगें

1- प्रति एकड़ एक बोरी खाद की सीमा समाप्त की जाए।

2- तीन किश्त में किसानों को देने वाली खाद का नियम वापस हो, और छोटे बड़े सभी किसानों को एकमुश्त खाद दिया जाए।

3- किसानों को आवश्यकता अनुसार खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए।

4- डीजल-पेट्रोल की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जरीकेन में डीजल देने पर लगी पाबंदी हटाई जाए।

5- कृषि बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेकर किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए।

6- खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाकर पूरे प्रदेश में एक समान दर लागू की जाए।

7- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण सीमा को बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ किया जाए।

8- धान एवं कृषि उपज की लंबित राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए।

9- विभिन्न विभागीय योजनाओं के लंबित अनुदान एवं सब्सिडी राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।

किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

संगठन ने मुख्यमंत्री से मांगों पर गंभीरता से विचार कर किसानों के हित में त्वरित निर्णय लेने की अपील की है।

इस अवसर पर दीपक मिश्रा, इफ्तखार हसन, अनुज गुप्ता, विष्णु कुहर, पंकज गुप्ता, नीरज पारीक, अशोक तिग्गा, सचिन बंग, रोहित किस्पोट्टा, मेहुल जैन, अभिषेक गुप्ता, लिंकन पन्ना, अविनाश एक्का, मनीष भगत, राम कुमार भगत, प्रणय गीत, सुरेश भगत, आलोक टोप्पो, अनूप बड़ा, जगदीश राम, जुएल मिंज, प्रभात भगत, दीपक गोस्वामी, अशोक प्रियमवदा पैंकरा, बुधनाथ सांय, कामेश्वर सांय, बिकेश्वरी सांय, आँगनमती, विष्णु सांय, हलधर सांय, परमेश्वर सांय, बुधमती, रामवती, रामबाई, शांति टोप्पो, सुचिता कुजूर, जिवंती कुजूर, सुषमा टोप्पो, रजत कुजूर, एडनेसिया कुजूर, ममता भगत, निर्दोष कुजूर एवं अलबेलुस कुजूर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post