*कुनकुरी - बैल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो साथी अब भी फरार, न्यायिक रिमांड बढ़ाने पुलिस ने की मांग*

दीपक वर्मा - कुनकुरी 
थाना - कुनकुरी 
17/06/2026

*कुनकुरी - बैल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो साथी अब भी फरार, न्यायिक रिमांड बढ़ाने पुलिस ने की मांग*

कुनकुरी-
कुनकुरी थाना क्षेत्र में बैल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 
मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने आरोपी के न्यायिक रिमांड को 29 जून 2026 तक बढ़ाने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया है।

दरअसल यह मामला कुनकुरी थाना इलाके का है जहां अंबाचुआ निवासी सुरेश राम ने कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जून 2026 की रात उसके गोठान से लगभग 50 हजार रुपये कीमत के दो गोला रंग के बैल चोरी हो गए थे। अगले दिन ग्रामीणों के साथ बैलों के पैरों के निशान का पीछा करते हुए वह पाकरकुदर पहाड़ के जंगल पहुंचा, जहां उसके दोनों बैल पेड़ से बंधे मिले। जहां ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद दो युवकों को घेर लिया। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम राजू कुम्हार (24 वर्ष), निवासी गोविंदपुर, जिला गुमला (झारखंड) बताया, जबकि दूसरा युवक सालिक खान बताया गया। ग्रामीणों को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन राजू कुम्हार गिर पड़ा और पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी राजू कुम्हार ने अपने अन्य साथियों नसीब खान और सालिक खान के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों द्वारा चार पहिया वाहन से अंबाचुआ पहुंचकर बैलों की चोरी कर उन्हें जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी सामने आई है।

          थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव कुनकुरी 

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि कुनकुरी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों बैल बरामद कर लिए हैं। मामले में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी राजू कुम्हार को 16 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 305 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी रखी गई है।

इस प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के निर्देश पर प्रधान आरक्षक धलेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक गोविंद यादव एवं आरक्षक नंदलाल यादव की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post