जशपुर / संयोजक पद में बड़ा फेरबदल: परमानंद पैकरा हटे, मनीष कुमार पैकरा को मिली जिम्मेदारी।
पत्थलगांव मंडल संयोजक पद पर बदलाव, परमानंद पैकरा की वापसी, मनीष कुमार पैकरा को मिला प्रभार।
जशपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग, जशपुर द्वारा जारी आदेश के तहत पत्थलगांव विकासखंड में संचालित छात्रावास- आश्रमों के सुव्यवस्थित संचालन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण को ध्यान में रखते हुए मंडल संयोजक पद पर बदलाव किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शासकीय प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम चौंगरीबहार के अधीक्षक मनीष कुमार पैकरा को आगामी आदेश तक मंडल संयोजक, पत्थलगांव का प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, वर्तमान में मंडल संयोजक का प्रभार संभाल रहे परमानंद पैकरा को उनके मूल पदस्थापना स्थल पूर्व माध्यमिक शाला छरियाधोरा, विकासखंड कांसाबेल में वापस भेज दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनका वेतन-भत्ता मूल पदस्थापना संस्था से ही देय होगा।
यह आदेश 16 जून 2026 से तत्काल प्रभावशील माना जाएगा।
प्रमुख बिंदु
पत्थलगांव मंडल संयोजक पद पर प्रशासनिक बदलाव।
मनीष कुमार पैकरा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
परमानंद पैकरा को मूल पदस्थापना स्थल पर वापस किया गया।